असम, गुवाहाटी : असम सरकार ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन 9 अप्रैल को पूरे राज्य में वैतनिक अवकाश घोषित किया है। श्रम कल्याण विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह अवकाश सभी कारखानों, चाय बागानों, दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, मनोरंजन स्थलों, ठेकेदार प्रतिष्ठानों, फर्मों, उद्योगों और वित्तीय एवं बैंकिंग संस्थानों पर प्रभावी रूप से लागू होगा। सरकार ने यह निर्णय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत लिया है ताकि सभी श्रमिक और कर्मचारी बिना किसी वित्तीय नुकसान के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह अधिसूचना चुनाव विभाग के उन निर्देशों के बाद जारी की गई है जिनका उद्देश्य विधानसभा चुनावों के दौरान अधिक से अधिक मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करना है। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 126 विधानसभा क्षेत्रों में 817 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव विभाग के अनुसार कई विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र जमा किए जाने के कारण कुल नामांकन पत्रों की संख्या 1390 दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दाखिल किए गए इन नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। असम के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा साझा किए गए इस जानकारी के अनुसार नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






