गुवाहाटी, 10 मई। असम के नए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य के तीन ऐतिहासिक मंदिरों का दौरा किया। आज राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र जालुकबाड़ी के अंतर्गत सुवालकूची में श्रीश्री ईश्वर हाटी सत्र, उत्तरी गुवाहाटी में दोल गोविंदा मंदिर और गुवाहाटी नीलांचल पहाड़ पर स्थित कामाख्या मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
वे सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए आज 15 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण समारोह शहर के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सुबह 11.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। उनके साथ मिनी कैबिनेट की भी शपथ लेने की संभावना है।
हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।सूत्रों के अनुसार नए कैबिनेट में रंजीत कुमार दास, अतुल बोरा उर्खा ब्रह्मा, परिमल शुक्लबैद्य, केशब महंत, रनुज पेगू, संजय किशन, जोगन मोहन, अजंता नेउग, अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका, बिमल बोरा शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय नेता बैजयंत पांडा, बीएल संतोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा, भाजपा के मेघालय प्रभारी डॉ. चूबा एओ और अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोउना मीन हिस्सा लेंगे।