शीतलहर का कहर जारी
उत्तर प्रदेश, मेरठ : उत्तर प्रदेश में पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। पश्चिम में बीते करीब 20 दिनों से ठंड का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और गुनगुनी धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। दिन और रात के तापमान में गिरावट से ठिठुरन और बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिन में धूप पूरी तरह नहीं निकल पा रही, जिससे ठंड से राहत नहीं मिल रही है। आसमान में बादलों और धुंध की आवाजाही के कारण धूप कमजोर बनी हुई है। लोग घरों और बाजारों में अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि रात के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में और गिरावट आ सकती है और शीतलहर का असर बना रहेगा। दिन में हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी प्रति घंटे रही।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





