गुवाहाटी, 10 मई (ख. सं.)। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने शपथ लेते ही प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया है। आज यहां जारी एक अधिसूचना में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव समीर सिन्हा को नए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
सिन्हा पूर्व अतिरिक्त मुख्यसचिव पवन बरठाकुर की जगह ली है। वही पबन बरठाकुर का तबादला किया गया है। उन्हें सांस्कृतिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति दी गई है।