सर्द हवा ने बढ़ाई कनकनी
बिहार, पटना : बिहार के कई जिलों में आज धूप तो निकली है लेकिन सर्द हवा के कारण लोगों को कनकनी से राहत नहीं मिल रही है। आज मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह इन इलाकों में कई जगह घना कोहरा देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वाहनों चालकों को सावधानी बरतने की अपील की है। बाकी जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले चार दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभा आएगा। इसके बाद बिहार का मौसम बदलेगा। कई जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सबसे कम अधिकतम तापमान मुजफ्फरपुर में 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की प्रवृत्ति के साथ तापमान लगभग स्थिर बना रह सकता है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






