सीजेआई ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर जताया दुख
नई दिल्ली : भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और कानूनी बिरादरी की ओर से संवेदना व्यक्त की और सोमवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट पर गहरी चिंता व्यक्त की। सीजेआई गवई ने कहा सोमवार की शाम दिल्ली में हुए कार विस्फोट में हुई दुखद जानमाल की हानि से हम सभी बहुत दुखी हैं। हम उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस विनाशकारी त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी शोक संतप्त लोगों के साथ हैं जो घायल हुए हैं या अन्यथा प्रभावित हुए हैं। हमें उम्मीद है कि राष्ट्र की सामूहिक करुणा और एकजुटता दुख की इस घड़ी में कुछ सांत्वना प्रदान करेगी। लाल किले के पास हुए विस्फोट में तीन और लोगों की मौत के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि कल रात तक विस्फोट में नौ लोगों के मरने और 20 अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बताया कि तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 12 हो गई है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






