सीधी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें होगी शुरू
छत्तीसगढ़, रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे के सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में हवाई संपर्क, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं हवाई अड्डे के ढांचागत विकास पर गहन चर्चा की गई। बैठक में सांसद ने कहा कि रायपुर हवाई अड्डा राज्य का प्रवेश द्वार है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना केवल जरूरत नहीं बल्कि राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास की अनिवार्यता है। केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्नत करने और इसे केंद्रीय कार्गो हब के रूप में विकसित करने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। सांसद ने इस सहमति के बाद अब तक हुई प्रगति, ठोस कार्ययोजना एवं स्पष्ट समय निर्धारण करने के निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए इमिग्रेशन, कस्टम और वीजा कार्यालय की स्थापना, स्टाफ की नियुक्ति और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। रायपुर से हर साल एक लाख से ज्यादा यात्री विदेश यात्रा करते हैं, ऐसे में दुबई, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें तुरंत शुरू करने की जरूरत है। बड़े अंतर्राष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग के लिए रनवे विस्तार एवं मजबूती, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम की आवश्यकता और नाइट लैंडिंग सुविधा को अनिवार्य बताया गया। बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए नए टर्मिनल या मौजूदा टर्मिनल के विस्तार की योजना पर भी चर्चा हुई।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






