सूर्यकांत को अगला सीजेआई नियुक्त करने की सिफारिश
नई दिल्ली : भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने केंद्रीय कानून मंत्रालय से न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला सीजेआई नियुक्त करने की सिफारिश की है। सीजेआई बीआर गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्ति होंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 मई, 2019 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अगर वे अगले सीजेआई बनाते हैं तो मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल (करीब 1.2 साल) होगा। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल होती है। हरियाणा के हिसार में जन्मे न्यायमूर्ति सूर्यकांत मौजूदा समय में उच्चतम न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उन्होंने साल 1981 में गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, हिसार से स्नातक करने के बाद साल 1984 में रोहतक की महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से कानून की पढाई पूरी की। इसी साल उन्होंने हिसार के जिला अदालत में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। एक साल यहां रहने के बाद वे पंजाब-हरियाणा कोर्ट में प्रैक्टिस करने चले गये। साल 2004 में वे पंजाब-हरियाणा कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए। सूर्यकांत साल 2018 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त हुए। इसके बाद 24 मई 2019 को उन्हें उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बनाया गया।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






