नई दिल्ली : घरेलू वस्तु बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। चांदी 4,20,0000 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 39 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुकी है। डॉलर की मजबूती और सीएमई अंतर में बढ़ोतरी की वजह से 30 जनवरी को बाजार में यह गिरावट तेज हो गई। सोमवार को ओपनिंग बेल के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च फ्यूचर्स वाली चांदी 15939 रुपये या 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 249713 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई। वहीं, एमसीएक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स के सोने के भाव 4432 रुपये या 3 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़ककर 143321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। दोनों मेटल्स की कीमतें कई सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं। दरअसल मजबूत अमेरिकी डॉलर और सीएमई अंतर बढ़ने के फैसले के असर से कीमतों पर दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड की कीमत 3.3 प्रतिशत टूटकर 4,703.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बता दें कि गुरुवार को सोना रिकॉर्ड हाई 5,594.82 डॉलर तक पहुंच गया था। चांदी में यह गिरावट और ज्यादा रही। स्पॉट सिल्वर 5 प्रतिशत कमजोर होकर 80.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। आज देश में अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 152180 रुपये और 22 कैरेट सोना 139500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,530 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 151680 रुपये और 22 कैरेट सोना 139050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वडोदरा और अहमदाबाद के बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,580 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






