सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट
नई दिल्ली : शारदीय नवरात्रि समाप्त हो चुके है। ऐसे में आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। इससे सोना-चांदी के खरीदारों पर भी असर पड़ेगा। देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे शहरों में 118830 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 145120 रुपये के भाव से करोबार कर रहा है। मालूम हो कि नवरात्रि की शुरूआती दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दशहरे पर इसकी कीमतें लगातार बदलती रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में आज सुबह-सुबह मामूली गिरावट हुई है। सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
दिल्ली के बाजार में दशहरे में सोना 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,15,920 रुपये था। वहीं चांदी भी रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। हालांकि रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





