नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिडनी संवाद में भारत में प्रौद्योगिकी विकास तथा क्रांति विषय पर अपने संबोधन में कहा कि हम बदलाव के दौर में हैं जो एक युग में एक बार होता है। डिजिटल युग में हमारे चारों ओर सब कुछ बदल रहा है। इसने राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज को फिर से परिभाषित किया है।
यह संप्रभुता, शासन, नैतिकता, कानून, अधिकारों और सुरक्षा पर नए सवाल उठा रहा है। अपने संबोधन की शुरूआत में उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के लिए बड़े सम्मान की बात है कि उन्हें आज आमंत्रित किया गया। मैं इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उभरती डिजिटल दुनिया में भारत की केंद्रीय भूमिका की मान्यता के रूप में देखता हूं। हमें चुनौती को अवसर के रूप में लेकर आगे बढ़ना होगा।
प्रौद्योगिकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा का प्रमुख साधन बन गई है, ये भविष्य की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने में मदद करेगी। प्रौद्योगिकी और डेटा नए हथियार बन रहे हैं। हमें वेस्टर्न इंटरेस्ट के स्वार्थों को इसका दुरुपयोग नहीं करने देना चाहिए। गौरतलब है कि
सिडनी संवाद 17 से 19 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।