नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। हालांकि कारोबार के दौरान सेंसेक्स 417.68 अंक गिरकर 81,120.02 पर आ गया, जबकि निफ्टी 111.1 अंक गिरकर 24,937.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 137.11 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 81,674.81 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 61.30 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 25,109.95 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 10 पैसे की मजबूती हासिल करते हुए 91.80 पर पहुंच गया। 23 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 769.67 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,537.70 अंक तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 241.25 अंक या 0.95 प्रतिशत फिसलकर 25,048.65 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






