गुवाहाटी, 10 मई। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की माता मृणालिनी देवी ने आज कहा कि उसके जन्म कुंडली में राजयोग था। यही कारण था कि वह 9 वर्ष की उम्र से सार्वजनिक काम कर रहा है। तब मन ही मन सोचती थी कि एक दिन जरूर वह मुख्यमंत्री बनेगा। भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली है। उसे आज मेहनत का फल मिला है और वे बेहद खुश हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मां होने के नाते हैं वे उसकी गलतियों को नजरअंदाज किए बिना टोकैंगी। वही
मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा कहां कि 22 साल के उम्र में ही उन्होंने कहा था कि वे एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों के समक्ष अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए रिनिकी ने आगे कहा कि उस समय उनकी उम्र 17 वर्ष थी और वे 22 वर्ष के थे। उन्होंने जब उनसे पूछा था कि वह अपने परिवार को क्या बताएंगे कि कि वह भविष्य में क्या बनेगा तो उनका तपाक से जवाब था की कह देना मुख्यमंत्री बनूंगा। उनके इतना भर कहने से वह उन्हें काफी देर तक देखती रही थी। उन्होंने आगे कहा कि संघर्ष और कड़ी मेहनत के बदौलत वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more





