• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, January 19, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

हिमंत बने असम के 15 वे मुख्यमंत्री

The Radar by The Radar
May 10, 2021
in राष्ट्रीय
हिमंत बने असम के 15 वे मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

गुवाहाटी, 10 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के नवनिर्वाचित नेता डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने आज राज्य के 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महानगर के पंजाबाड़ी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आज दिन में 12 बजे राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने हिमंत को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री के अलावा अन्य तेरा मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिन मंत्रियों ने आज शपथ लिया उनमें रंजीत कुमार दास, अतुल बोरा यूजी ब्रह्म, परिमल शुक्लबैद्य, केशब महंत, रनोज पेगू, संजय किशन, जोगन मोहन, अजंता नेउग, अशोक सिंघल, चंद्र मोहन पटवारी, पीयूष हजारिका एवं बिमल बोरा शामिल हैं। कैबिनेट ने 4 अलग-अलग भाषाओं में शपथ ली।

यूपीपीएल के विधायक, राज्यसभा के पूर्व सांसद और साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता ब्रह्म ने बोडो भाषा में मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता और अंतिम सरकार में मंत्री परिमल ने बंगाली में शपथ ली। ढेकियाजुली के विधायक सिंघल ने अंग्रेजी में शपथ ली। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने असमिया में शपथ ली।

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में आज परंपरागत असमिया परिधान पहने नजर आए थे। भाजपा के शीर्ष नेताओं बैजयंत पांडा, बीएल संतोष के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफिउ रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा, भाजपा के मेघालय प्रभारी डॉ. चुबा आओ और अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोउना मीन, नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के नेता हग्रामा मोहिलारी, एआईयूडीएफ के अमीनुल इस्लाम उपस्थित थे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री की मां मृणालिनी देवी, उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा और बच्चे नंदिल एवं सुकन्या शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा गया था। गौरतलब है कि नए मुख्यमंत्री ने कल शाम राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया।

राज्यपाल ने दावे को स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार गठन का न्योता दिया। इससे पहले दिन में भाजपा और गठबंधन दल के नेता चुने गए हिमंत ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। इस दौरान राजभवन में निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, असम गण परिषद के नेता अतुल बोरा और केशव महंत तथा यूपीपीएल के नेता प्रमोद बोरो समेत अन्य नेता मौजूद थे।

मालूम हो कि राज्य में तीन चरणों में हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। यह आंकड़ा बहुमत से अधिक है। भाजपा की इस जीत ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि इससे पहले यहां 70 साल में कभी किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी नहीं की।

Previous Post

शपथ लेने से पहले नए मुख्यमंत्री पहुंचे भगवान के घर

Next Post

उच्चतर माध्यमिक की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं रद्द

Next Post
उच्चतर माध्यमिक की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं रद्द

उच्चतर माध्यमिक की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट

by The Radar
January 19, 2026
0

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...

Read more
एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज

एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज

January 19, 2026
कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, मौसम में हुआ बदलाव

कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

January 19, 2026
कीमतों में मामूली गिरावट, बाजार अपडेट

कीमतों में मामूली गिरावट, आम लोगों को मिली राहत

January 17, 2026
भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट

उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

January 17, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved