छत्तीसगढ़, दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने आज को सुबह बारूदी सुरंग में विस्फोट किया, इसमें एक निजी वाहन को नुकसान पहुंचा और कई ग्रामीण घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने आज सुबह करीब 7 बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन को नुकसान पहुंचाया।
इस घटना में एक की मौत हो गई और 11 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें से घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बोलेरो वाहन को नुकसान पहुंचाया।
इस घटना में एक की मौत हो गई एवं 11 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से तीन हालत गंभीर है। जबकि अन्य घायल ग्रामीणों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग नारायणपुर से दंतेवाड़ा की ओर आ रहे थे तभी बोलेरो वाहन बारूदी सुरंग मैं फस गया और विस्फोट हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल वहां उपस्थित हुए और घायलों को अस्पताल ले गए। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।



