मिजोरम, आइजोल : मिजोरम विधानसभा का 28 दिवसीय बजट सत्र सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इस सत्र के दौरान राज्य सरकार ने कुल 10 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जिनमें बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने और महिलाओं के संपत्ति अधिकारों को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक विधेयक भी शामिल है। सत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि ‘मिजो विवाह और संपत्ति का उत्तराधिकार (संशोधन) विधेयक, 2026’ रहा। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में बहुविवाह प्रथा को समाप्त करना और महिलाओं को संपत्ति में बेहतर अधिकार दिलाकर उन्हें सशक्त बनाना है। मिजोरम सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण रोकथाम विधेयक 2026.सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए। मिजोरम राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 के तहत प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय के मुख्य केंद्र को आइजोल से लुंगलेई स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। सदन ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 17,469.91 करोड़ रुपये का राज्य बजट पारित किया। इसके अतिरिक्त 2025–26 के लिए 3,724.25 करोड़ रुपये की पूरक अनुदान मांगों को भी मंजूरी दी गई। लालबियाकज़ामा ने बताया कि सदन को कुल 1,248 तारांकित और 396 अतारांकित प्रश्न प्राप्त हुए। सदन ने एक स्वर में मिजो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का आग्रह करने वाला प्रस्ताव अपनाया। अध्यक्ष ने पूरे सत्र के दौरान सदन की गरिमा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों की प्रशंसा की।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






