न्यू दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना विषाणु संक्रमण के 66,764 मामले आए, जबकि संक्रमण के कारण 1,222 लोगों की मौत हुई। ये आंकड़े राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों की ओर से जारी किए गए। इनमें सिक्किम, झारखंड, त्रिपुरा और लक्षद्वीप के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले केरल में दर्ज किए गए। केरल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 23,253 मामले सामने आए और 854 लोगों की मौत हुई। केरल के अलावा महाराष्ट्र में 7,142, कर्नाटक में 5,339, तमिलनाडु में 3,971, राजस्थान में 3,728, मध्य प्रदेश में 3,226, गुजरात में 2,560, उत्तर प्रदेश में 2,127, मिजोरम में 1,806, ओड़ीशा में 1,712, आंध्र प्रदेश में 1,679, हरियाणा में 1,489, दिल्ली में 1,317, छत्तीसगढ़ में 1,219, पश्चिम बंगाल में 884, तेलंगाना में 865, उत्तराखंड में 713, जम्मू-कश्मीर में 681, पंजाब में 665, हिमाचल प्रदेश में 653, असम में 315, बिहार में 281, गोवा में 259, पुदुचेरी में 198, मणिपुर में 188, मेघालय में 125, चंडीगढ़ में 123, अरुणाचल प्रदेश में 105, लद्दाख में 70, नगालैंड में 52, अंडमान निकोबार में 18 और दादर नागर हवेली व दमन दीव में एक मामला आया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में एक करोड़ से ज्यादा किशोरों (15 से 18 साल आयु वर्ग) को कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। अब तक 5.04 करोड़ से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक लगाई गई हैं।मांडविया ने ट्वीट किया कि युवा भारत का ऐतिहासिक कदम। 15-18 आयुवर्ग के एक करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।
सुबह सात बजे तक मिली सूचनाओं के अनुसार चौबीस घंटों में टीके की 53.61 लाख से ज्यादा खुराक लगाई गई हैं। अभी तक टीके की कुल 170.87 करोड़ ( 1,70,21,72,615) खुराक लगाई गई हैं। देश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ था।