नई दिल्ली: देश के सत्ता के केंद्र बिंदु दिल्ली मैं आज सुबह से ही राजनीतिक गहमागहमी चलती रही। शाम को जहां नए मंत्रियों के शपथ लेने को लेकर अटकल बाजिया चल रही थी, वहीं दूसरी ओर इस्तीफो का भी दौर शुरू हो गया था।
आज केवल सामाजिक न्याय और आधिकारिकता मंत्री थावर चंद गहलोत को मंत्रिमंडल से हटाया गया। उन्हें कल ही कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था।
आज इस्तीफा देने वालों में केंद्रीय स्वास्थ्य विज्ञान और तकनीक मंत्रालय डॉ. हर्षवर्धन, कानून व न्याय, संपर्क व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर, पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्रीदेबोश्री चौधरी, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार, शिक्षा व सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री संजय धोत्रे, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम के साथ पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल रहे।