बांग्लादेश, ढाका : बांग्लादेश की एक अदालत ने 10 साल पहले राजधानी के बाहरी इलाके में छह छात्रों को लुटेरों द्वारा पीट-पीट कर मार डालने के मामले में आज 13 लोगों को मौत की सजा और 19 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई। ढाका के द्वितीय अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश इस्मत जहां ने इन्हें फांसी पर लटकाने का फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक दोषी को 20 हजार टका का जुर्माना भी भरना होगा। 19 अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
प्रत्येक पर दस-दस हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। कुल 60 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। तीन लोगों के नाम आरोप पत्र से हटा दिए गए, क्योंकि मुकदमे के दौरान उनकी मौत हो गई थी।गौरतलब है कि 18 जुलाई, 2011 को शब-ए-बारात की रात को जब ढाका के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे सात दोस्तों ने ढाका के बाहरी इलाके में अमीन बाजार ब्रिज की यात्रा की थी। इनमें से छह छात्रों को स्थानीय लोगों के एक समूह ने बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। इन्होंने छात्रों पर लुटेरे होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस घटना के बाद सावर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।





