• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

जनता दरबार में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले,मच गया हड़कंप

The Radar by The Radar
January 3, 2022
in राष्ट्रीय
जनता दरबार में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले,मच गया हड़कंप
Share on FacebookShare on Twitter

 

बिहार, पटना : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें छह फरियादी, खाना बनाने आए होटल के पांच कर्मचारी और तीन स‍िपाही शामिल हैं। एंटीजन टेस्‍ट में इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों में संक्रमण मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री के पास जाने से पहले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है।

उधर बताया जा रहा है कि जनता दरबार में मुख्‍यमंत्री के भी गले में खराश देखने को मिली। मुख्‍यमंत्री ने अपने स्‍टाफ से गर्म पानी मंगवाकर पिया। वह यह कहते सुने गए कि गर्म पानी पिलाइए गले में दिक्कत है। पानी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत चाय भी मंगाई। इसी दौरान मुख्‍यमंत्री के कक्ष में प्रवेश से पहले एंटीजन किट से कराई गई जांच में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मुख्‍यमंत्री, सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित जनता दरबार में गृह, पुलिस, कारा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे थे। शिकायतें सुन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्‍यमंत्री और हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्‍यक्ष जीतनराम मांझी ने सलाह दी कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता दरबार को फिलहाल के लिए स्‍थगित कर दिया जाए।

उन्‍होंने कोरोना की तीसरी लहर पर की आशंका पर चिंता जताई। जीतनराम मांझी ने एक ट्वीट के जरिए सीएम नीतीश को जनता दरबार स्‍थगित करने की सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के बढ़े संक्रमण को ध्‍यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्‍थगित रखा जाए। राज्‍यहित में यह कारगर फैसला होगा।

Previous Post

चुनाव वाले पांच राज्यों में कोविड-19 टीकाकरण तेज करने का निर्देश

Next Post

मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का सरगना

Next Post
सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का सरगना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को
खेल

राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला आज

by The Radar
April 10, 2026
0

असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में कल आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल...

Read more
पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को

पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को

April 10, 2026
असम चुनाव: निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के साथ चुनावी तंत्र पूरी तरह तैयार

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

April 8, 2026
असम चुनाव: निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के साथ चुनावी तंत्र पूरी तरह तैयार

11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

April 8, 2026
असम चुनाव: निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के साथ चुनावी तंत्र पूरी तरह तैयार

राज्यपाल ने पूरी की अपनी डिजिटल जनगणना

April 8, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved