• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, January 16, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

17 जनवरी से असम भ्रमण पर होंगे प्रधानमंत्री मोदी

कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

The Radar by The Radar
January 10, 2026
in राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए, जनसभाओं में भाग लेते हुए।

प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी से असम भ्रमण पर, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास।

Share on FacebookShare on Twitter

17 जनवरी से असम भ्रमण पर होंगे प्रधानमंत्री मोदी
असम, गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि आगामी 17 और 18 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी असम भ्रमण पर होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हजारों करोड़ की परियोजनाओं का सौगात देंगे। पीएम मोदी कोलकाता से गुवाहाटी के बीच चलने वाली देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कोलकाता से पीएम मोदी ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी आएंगे, जहां सरुसजाई स्टेडियम में 8 से 10 हजार कलाकार बोड़ो नृत्य बागरुम्बा की प्रस्तुति का आनंद लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी बिहू और झुमुर नृत्य में भी उपस्थित थे। इसके बाद पीएम मोदी रात गुवाहाटी स्थित कोइनाधारा राज्य अतिथिशाला में बिताएंगे और अगले दिन मोदी कलियाबर के लिए रवाना होंगे। कलियाबर में प्रधानमंत्री मोदी बहुप्रतिक्षित काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिकोर की आधारशिला रखेंगे। 6 हजार 957 करोड़ की लागत से 34 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उक्त राशि का पहले ही अनुमोदन दे दिया है और राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने निविदा की प्रक्रिया पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पीएम मोदी कलियाबर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मौके पर डिब्रुगढ़ से लखनऊ और गुवाहाटी से रोहतक के बीच चलने वाली नई ट्रेन को भी रवाना करेंगे।

Tags: #प्रधानमंत्रीमोदी #असमभ्रमण #विकासपरियोजनाएं #राष्ट्रीयसमाचार #सरकारीकार्यक्रम
Previous Post

आतंकी साजिश विफल

Next Post

पछुआ हवा रहेगी जारी

Next Post
आसमान में बादल और तेज पछुआ हवा के चलते ठंडी हवाओं से प्रभावित इलाका।

पछुआ हवा रहेगी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर कक्षाओं में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं।
राष्ट्रीय

शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल

by The Radar
January 16, 2026
0

शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...

Read more
असम आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी।

दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

January 16, 2026
अमेरिका के वाशिंगटन में 21 जनवरी से लागू होने वाली नई पाबंदियों से संबंधित जानकारी।

21 जनवरी से लागू होंगी पाबंदियां

January 15, 2026
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मौसम में बदलाव के संकेत, ठंड से राहत मिलने की संभावना।

जल्द ही मिल सकती है ठंड से राहत

January 15, 2026
मणिपुर के इम्फाल में सुरक्षा बलों द्वारा अभियान के दौरान पांच उग्रवादियों की गिरफ्तारी।

पांच उग्रवादी गिरफ्तार

January 15, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved