20 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार, पटना : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार 20 नवंबर को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया शपथ ग्रहण समारोह विशाल गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य प्रशासन के अधिकारियों ने गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में बदलने की तैयारी शुरू कर दी। पटना जिला प्रशासन ने एक नोटिस में कहा गांधी मैदान 17 से 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के लिए मैदान को चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






