• Home
  • About us
  • Contact us
Thursday, February 12, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

संसद हमले के 20 साल

The Radar by The Radar
December 13, 2021
in राष्ट्रीय
संसद हमले के 20 साल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : संसद पर हुए आतंकी हमले को आज 20 साल पूरे हो गए। लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा करते कई जवान शहीद हुए थे। उन शहीदों को आज श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। संसद भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अर्पित किए श्रद्धासुमन। अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और सांसदों ने भी हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि आज ही के दिन 2001 की सुबह संसद गोलियों की आवाज से गूंज उठा था। इस दौरान संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था और विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही करीब 40 मिनट तक स्थगित रही। तत्कालीन विपक्ष की नेता सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी घर की तरफ जा चुके थे। गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित करीब 200 सांसद के अंदर ही मौजूद थे।

करीब 11 बजकर 27 मिनट पर संसद के प्रवेश द्वार नंबर 12 से गृह मंत्रालय के स्टीकर लगी लाल बत्ती वाली एंबेसडर कार तेज रफ्तार से निकली तो यहां तैनात सुरक्षाकर्मी को शक हुआ। इसके बाद जैसे ही गार्ड जगदीश यादव ने कार का पीछा किया तो उसकी रफ्तार और तेज हो गई ।

इसी दौरान प्रवेश द्वार 11 पर उस समय के उपराष्ट्रपति कृष्णकांत बाहर निकलने वाले थे और काफिले में तैनात गार्ड उनका इंतजार कर रहे थे तभी जगदीश यादव ने सुरक्षाकर्मियों को वह कार रोकने का इशारा किया वो अलर्ट हो गए, लेकिन तब तक आतंकियों की कार ने उपराष्ट्रपति के काफिले को टक्कर मार दी थी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने अपने हथियार निकाल लिए और गोलियों की बौछार शुरू हो गई।

जगदीश यादव सहित चार सुरक्षाकर्मी तो मौके पर ही शहीद हो गए। आतंकी किसी भी कीमत पर संसद में घुसकर नेताओं को मार गिराना चाहते थे, लेकिन किसी सुरक्षाकर्मी ने  ने संसद का आपातकालीन अलार्म बजा दिया और सभी गेट बंद कर दिए। इसके बाद भी सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और एक-एक करके सभी आतंकियों को मार गिराय गया।

करीब 45 मिनट तक चली गोलीबारी में सभी आतंकवादी ढेर हो गए, लेकिन ढेर होने से पहले आतंकियों ने संसद में घुसने की हरसंभव कोशिश की और संसद के अंदर हथगोले फेंके, आत्मघाती विस्फोट किया पर सुरक्षाकर्मियों के आगे उनकी एक न चली। अफजल गुरु को हर कोर्ट से मायूसी मिली और फांसी की सजा बरकरार रही। फरवरी 2013 में तिहाड़ जेल में अफजल को फांसी दे दी गई।

Previous Post

भाजपा विधायक का निधन

Next Post

सरकारी मुआवजा लेने से किया इनकार

Next Post
सरकारी मुआवजा लेने से किया इनकार

सरकारी मुआवजा लेने से किया इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
राष्ट्रीय

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

by The Radar
February 12, 2026
0

बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...

Read more
रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

February 11, 2026
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

February 11, 2026
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved