सिक्किम, गंगटोक : सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनावों की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के.सी. लेपचा द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में 24 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 25 अप्रैल को की जाएगी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया एक सख्त समयसीमा के भीतर पूरी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, नामांकन पत्रों की जांच 1 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, मतदान की तिथि 24 अप्रैल और मतगणना 25 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सभी अधिसूचित नगर निकायों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया गया है। चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। इस घोषणा के साथ ही सिक्किम में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शहरी स्थानीय शासन की दिशा तय करने वाले इन चुनावों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह चुनावी मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






