26 जनवरी को थी हमले की साजिश
नई दिल्ली : दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूछताछ में डॉ. मुज़म्मिल ने खुलासा किया है कि उसने और डॉ. उमर ने मिलकर जनवरी के पहले हफ्ते में लाल किले की रेकी की थी। जांच के दौरान मुज़म्मिल के फोन के डंप डाटा से भी इसकी पुष्टि हुई है। एजेंसियों को शक है कि 26 जनवरी के मौके पर लाल किले को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी। सूत्रों के अनुसार यह पूरी योजना दिल्ली में हुए हालिया ब्लास्ट से जुड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा थी। जांच एजेंसियां अब इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि हमले की साजिश में और कौन लोग शामिल थे और इसमें विदेशी हैंडलर्स की क्या भूमिका रही। दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों ने अब हरियाणा में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में जांच एजेंसियों ने छापा मारा और वहां मौजूद करीब 52 लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें संदिग्ध गतिविधियों और संपर्कों के आधार पर अलग से पूछताछ के लिए ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा की जा रही है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






