उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम अब तेजी से बदलने वाला है। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इए दौरान कहीं-कहीं बादलों के गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दें सकती है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ शहर में 20 जनवरी सुबह धुंध छाएगी और दिन में मौसम साफ रहेगा। बादलों और छिटपुट बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि बाराबंकी, कानपुर, रायबरेली और उसके आसपास के जिलों में कोहरा कम रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में अभी हल्का से मध्यम कोहरा पड़ रहा है। 2-3 दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश होती है, तो प्रदूषण से निजात मिल जाएगी। वहीं बारिश के बाद चलने वाली ठंडी हवा तापमान में गिरावट लाएगी। सिंह ने बताया कि दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होकर आगे आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होने की संभावना के तहत प्रदेश में फिलहाल ठंड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है। 23 जनवरी से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अनुमान है कि 23 जनवरी को नोएडा में भी बादल छाएंगे और यहां बारिश से मौसम बदलेगा।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






