असम, गुवाहाटी : असम में कांग्रेस छोड़ने के बाद बागी हुए भूपेन बोरा ने अब बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद लिखा है कि 32 साल बनाम 32 घंटे-अंतर दिख रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. हेमंत विश्व शर्मा के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर बैजयंत पांडा भी मौजूद रहे। भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी के दिग्गज नेता भी असम के मोर्चे पर सक्रिय हुए हैं। इनमें वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार प्रमुख है। मालूम हो कि उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वे 2021 से 2025 तक असम प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख थे। कांग्रेस ने असम में अपनी चुनावी तैयारियों को गति देते हुए गौरव गोगोई को प्रमुख बनाया था, लेकिन फरवरी में भूपेन बोरा ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की तैयारियों को बैकफुट पर धकेल दिया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जब कांग्रेस ने काफी पहले ही प्रियंका गांधी, मधुसूदन मिस्त्री और डीके शिवकुमार जैसे नेताओं को असम के मोर्चे पर लगा दिया था तो भाजपा का यह बड़ा अभियान करने में कैसे कामयाब हो गई? बोरा के भाजपा के साथ जाने से कांग्रेस को कितना नुकसान होगा। यह नतीजों में साफ होगा, लेकिन चुनावों से पहले कांग्रेस के अभियान को झटका लगा है। बोरा ने मुख्यमंत्री के साथ भी फोटो साझा की है। उन्होंने लिखा कि 32 साल बनाम 32 घंटे, अंतर साफ दिख रहा है। कल की बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह और एक दिन पहले मेरे घर आने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का आभारी हूं। परिवर्तन साफ दिख रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






