महाराष्ट्र, मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ के पास एक बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है. रायगढ़ के महाड स्थित तलीये गांव में चट्टान खिसकने से 38 लोगों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी निधि चौधरी ने 32 मौतों की पुष्टि की है। 32 घरों पर पहाड़ से चट्टान टूट कर गिरी है।
अत्यधिक बारिश होने की वजह से ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में थे। घटना स्थल पर पहुंचे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर और गिरिश महाजन के मुताबिक मलबे के नीचे 40 से 45और शवों के होने की आशंका है। गौरतलब है कि इस घटना को 2005 में हुई मालीन में हुई दुर्घटना से भी अधिक भयानक बताया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री बालासाहेब थोरात के मुताबिक राज्य में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 56 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके मुताबिक राज्य में दो दिनों में इन दुर्घटनाओं में कुल 129 मौत हो चुकी है।इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ की इस दुर्घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार वालों के लिए 2-2 लाख रुपए राहत और घायलों के लिए 50-50 हजार की मदद देने की घोषणा की है।
वहीं दूसरी ओरराज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी बरसात से हुई दुर्घटनाओं में मृतकों के परिवार वालों के लिए 5-5 लाख रुपए की मदद की घोषणा की। इसके अलावा घायलों के मुफ्त उपचार की घोषणा की गई है।



