मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के बच्चों के कक्ष में रात आग लग गई। कई बच्चों के इमारत में फंसे होने की आशंका थी। अग्निशमन मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग वहां पहुंचे और स्थिति की निगरानी की।
कमला नेहरू अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहे माता-पिता का कहना है कि हमें अपने बच्चों की कोई जानकारी नहीं है, 3-4 घंटे हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के बच्चों के कक्ष में आग की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। अस्पताल के बच्चों के कक्ष में आग की घटना बेहद दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ, आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।
बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है।