महाराष्ट्र, बीड : महाराष्ट्र के बीड जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग विवाहिता से 400 लोगों ने बलात्कार किया। बच्ची का शोषण करने वालों में पुलिस वाले भी शामिल हैं। फिलहाल पीड़िता 2 महीने की गर्भवती है।
इस घटना का खुलासा करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक राजा रामासामी ने बताया कि बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद बाल विवाह कानून के अलावा दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू हो चुकी है और शुरुआती जांच के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
उनका कहना था कि जैसे ही हमें घटना की शिकायत मिली हमने त्वरित कार्रवाई की। उनका स्पष्ट कहना था कि दोषी लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और किसी को बख्शा नहीं जायेगा। नाबालिग पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा। गौरतलब है कि यह घटना बीड जिले के अंबाजोगाई की है। पीड़िता एक मजदूर परिवार से है। दो साल पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। मां की मौत के बाद पीडिता के पिता ने उसकी शादी कर दी।
शादी के एक-डेढ़ साल तक वह पीड़िता अपने ससुराल में रही और लगातार प्रताड़ित किए जाने की वजह से वह मायके लौट आई। मायके आने के बाद पीड़िता नौकरी खोजने के लिए अंबाजोगई शहर गई। वहां दो व्यक्तियों ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद तो अगले छह महीने तक पीड़िता के साथ बार-बार बलात्कार किया जाता रहा। यह आंकड़ा 400 से अधिक है और वह आज 20 हफ्ते से गर्भवती है। घटना में पुलिस वाले भी शामिल होने की पुष्टि होने के बाद जिले में बवाल मच गया है। फिलहाल यह खबर जिले में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।