उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश से आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। राज्य में बाढ़ और बारिश की वजह से हुए हादसों में 42 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मौतें बादल फटने और भूस्खलन की वजह से हुई हैं। कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे जहां हैं वहीं रहें।
मौसम में सुधार होने से पहले अपनी यात्रा फिर से शुरू न करें। अल्मोड़ा में भूस्खलन से मकान गिरने के कारण 3 बच्चों की दबकर मौत हो गई। एक महिला के घायल होने और एक व्यक्ति के लापता होने की भी खबर है। जिले के कई इलाकों का बाकी हिस्सों से संपर्क पूरी तरह से कट चुका है। मलबे के कारण जिले के कई रास्ते भी बंद हो गए हैं। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के लिए बचाओ अभियान जारी है।
भारतीय वायुसेना के जवान बाढ़ की चपेट में आए उत्तराखंड में राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित पंतनगर में बचाओ अभियान के लिए 3x ध्रुव हेलिकॉप्टर की मदद ली। सुंदरखाल गांव के पास 3 जगहों पर फंसे 25 लोग फंसे हुए थे। इन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।