मध्यप्रदेश, भोपाल : राज्य में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 7169 जांच में 43 नए संक्रमित मिले है। इसमें सबसे ज्यादा 12 मामले इंदौर में मिले है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 14 मरीज भर्ती है। इनमें 2 मरीज ऑक्सीजन पर है। प्रदेश में 10 लाख 42 हजार 686 संक्रमित हो चुके है।
इनमें से 10 लाख 31 हजार 707 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 736 की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 53 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 243 सक्रिय मामले है। प्रदेश में 13 जिलों में संक्रमित मिले है। इनमें बैतूल में 1, भोपाल में 7, गुना में 1, ग्वालियर में 2, होशंगाबाद में 4, इंदौर में 12, जबलपुर में 3, कटनी में 2, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 6, सीहोर में 1, उज्जैन में 2 संक्रमित मिले है।




