मध्यप्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल और इंदौर में कमिश्नर व्यवस्था लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) 1997 बैच के आईपीएस मकरंद देउस्कर भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।
वही 2003 बैच के आईपीएस हरिनारायणचारी मिश्रा इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।पुलिस कमिश्नर की भोपाल टीम में भोपाल एसीपी इरशाद वली (2004 बैच), भोपाल डीसीपी जोन 3-4 विजय खत्री ( 2010 बैच), भोपाल डीसीपी जोन 1-2 सांई कृष्ण थोटा ( 2014 बैच), भोपाल अतिरिक्त डीसीपी जोन-1 अंकित जायसवाल ( 2017 बैच), भोपाल सहायक डीसीपी जहांगीराबाद अभिनव विश्वकर्मा ( 2019 बैच) शामिल किया गया है।
जबकि दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर की इंदौर के टीम में इंदौर एसीपी मनीष कपूरिया (2006 बैच), इंदौर डीसीपी जोन 3-4 महेश चंद्र जैन (2009 बैच), इंदौर डीसीपी जोन -1-2 आशुतोष बागरी ( 2015 बैच), इंदौर डीसीपी अरविंद तिवारी, इंदौर सहायक डीसीपी आजाद नगर मोती-उर-रहमान ( 2019 बैच) को शामिल किया गया है।





