नई दिल्ली : भारत सरकार ने आज एक बार फिर चीन के 50 और स्मार्टफोन ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि अभी तक प्रतिबंधित ऐप्स की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। इससे पहले साल 2020 में कुल 270 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद साल 2022 में सरकार द्वारा प्रतिबंध किए गए ऐप्स का ये पहला लॉट है।
ऐसा कहा जा रहा है कि गरेना फ्री फायर नाम के एक पॉपुलर स्मार्टफोन गेम पहले ही गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से गायब हो गया था और इसलिए ऐसा लगता है कि ये गेम भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है। हालांकि अभी तक न तो एप्पल और न ही गूगल ने गेम के गायब होने से संबंधित कोई बयान जारी किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में ज्यादातर उन ऐप्स के क्लोन शामिल हैं जो 2020 से भारत में पहले से ही प्रतिबंधित थे। 50 और प्रतिबंधित ऐप्स के साथ, भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए कुल ऐप्स की सूची लगभग 320 तक पहुंच सकती है।
मालूम हो कि भारत सरकार ने इससे पहले टिकटॉक और पबजी मोबाइल समेत कई पॉपुलर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। जबकि पब्जी मोबाइल ने किसी तरह भारत में वापसी कर ली, क्राफ्टन ने एक नया कार्यालय स्थापित किया और अपने चीनी पार्टनर के साथ संबंध तोड़ लिया, लेकिन टिकटॉक देश में प्रतिबंध ही है।