• Home
  • About us
  • Contact us
Sunday, December 3, 2023
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 9 मामले आए सामने

The Radar by The Radar
December 5, 2021
in राष्ट्रीय
ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 9 मामले आए सामने
Share on FacebookShare on Twitter

 

नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। आज राजस्थान के जयपुर में ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 9 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में भी रविवार को सात लोग ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक ओमोक्रोन के कुल 8 मामले हो गए हैं। अधिक जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे जिले के सात लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है।

इसमें एक महिला भी शामिल है, जो नाइजीरिया से अपनी दो बेटियों के साथ अपने भाई से मिलने पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में आई थी। उन्होंने कहा कि उनके भाई और उनकी दो बेटियों में भी ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही एक अन्य मामला पुणे के एक व्यक्ति का है, जो पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में फिनलैंड से भारत लौटा था। अधिकारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या अब आठ हो गई है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति को इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है जो हाल ही में तंजानिया से लौटा था। तंजानिया से ही लौटा एक व्यक्ति मुंबई में कोरोना संक्रमित पाया गया है, अधिकारियों को उसके ओमिक्रोन से संक्रमित होने का शक है। उसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। देश में अब तक 12 लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर अत्यधिक जोखिम वाले देशों से लौटे और कोरोना संक्रमित पाए गए 12 लोगों को दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इन्हीं में से 37 वर्षीय एक व्यक्ति में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। वह तंजानिया से लौटा था और संक्रमण के हल्के लक्षण पाए जाने पर उसे दो दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। जोखिम वाले देशों से लौटे संक्रमित लोगों की संख्या भी 17 हो गई है।

 

Previous Post

निकम्मी और भ्रष्टाचारी गहलोत सरकार को उखाड़कर फेक

Next Post

50 फीसद से अधिक योग्य आबादी ने लगवा ली कोरोना के दोनों डोज

Next Post
50 फीसद से अधिक योग्य आबादी ने लगवा ली कोरोना के दोनों डोज

50 फीसद से अधिक योग्य आबादी ने लगवा ली कोरोना के दोनों डोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में बदला सभी स्कूलों का समय
राष्ट्रीय

पंजाब में बदला सभी स्कूलों का समय

by The Radar
December 3, 2023
0

पंजाब, चंडीगढ़ : पंजाब के कई जिलों में पड़ रही धुंध के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते...

Read more
विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

December 3, 2023
बिहार भाजपा ने 40 लोकसभा सीटों पर नियुक्त किया प्रभारी

बिहार भाजपा ने 40 लोकसभा सीटों पर नियुक्त किया प्रभारी

December 3, 2023
हंगामेदार रहेगा संसद का शीतकालीन सत्र

हंगामेदार रहेगा संसद का शीतकालीन सत्र

December 3, 2023
पकड़ौआ विवाह  का शिकार बना शिक्षक  कुसंस्कार स्वीकारर्य नहीं : डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

पकड़ौआ विवाह  का शिकार बना शिक्षक कुसंस्कार स्वीकारर्य नहीं : डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

December 3, 2023

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved