• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, February 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

सुवनसिरी पनबिजली परियोजना करेगी मानवाधिकार का उल्लंघन : डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

The Radar by The Radar
October 29, 2023
in राष्ट्रीय
सुवनसिरी पनबिजली परियोजना करेगी मानवाधिकार का उल्लंघन : डॉ. दिव्यज्योति सैकिया
Share on FacebookShare on Twitter

असम, लखीमपुर : असम में राष्ट्रीय पनबिजली शक्ति निगम (एनएचपीसी) के निचले सुबनसिरी पनबिजली परियोजना में भूस्खलन के बाद एक डायवर्जन सुरंग अवरुद्ध हो गई। वहां बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के कारण परियोजना के बाएं किनारे पर नंबर 1 डायवर्जन सुरंग बंद हो गई। इसके बाद परियोजना के निचले हिस्से में जल स्तर कम हो गया है। बताया जा रहा है कि अब तक कुल आठ डायवर्जन सुरंगों को बंद कर दिया गया है। यहां उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि इससे पहले इसी साल सितंबर में बांध के दाहिनी ओर की पहाड़ियों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुई थी। ताजा घटनाक्रम के बाद यह आशंका जोड़ पकड़ने लगी है कि आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस स्थिति को लेकर असम के राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने गहरी चिंता व्यक्ति की है। उनका कहना है कि यह परियोजना असम के लोगों के जीवन, संसाधनों, सभ्यता और जैव विविधता को खतरे में डाल रही है। उनका कहना था कि असम के लोगों की जैव विविधता और आजीविका के खतरे को देखते हुए हम पहले से ही इसके निर्माण का विरोध कर रहे हैं। सिक्किम में तीस्ता बांध टूटने के कई कारण हैं। इसी तरह परियोजना के किसी भी क्षण ढहने से लखीमपुर, धेमाजी और माजुली के लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। नदी का दक्षिणी भाग पहले ही सूख चुका है और खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने क्षेत्र के निचले हिस्से पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन के साथ सुरक्षा सुनिश्चित होने तक निर्माण कार्य रोकने की वकालत की है और बड़े बांधों के बजाय छोटी जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना की मांग उठाई है। उन्होंने आगे कहा कि 100 मेगावाट से 500 मेगावाट तक के बांध अगर जल प्रलय ला सकता है तो निकट भविष्य में दो हजार मेगावट वाले इस परियोजना से कितना नुकसान होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। भले ही या परियोजना निचले असम का हिस्सा है, लेकिन अगर यदि एनएचपीसी और केंद्र सरकार ज्यादा ध्यान नहीं देती तो कई निर्दोष लोग मारे जायेंगे और हम इस मौत को सरकारी हत्या मानने को मजबूर होंगे। इसे अगर मानवाधिकार का उलझन कहे तो शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनका मानना है कि यही समय है कि विभागीय अधिकारियों को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर इसका कार्य संपूर्ण रूप से बंद कर देना चाहिए।

Previous Post

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज

Next Post

इस्राइल ने दी एलन मस्क को धमकी

Next Post
इस्राइल ने दी एलन मस्क को धमकी

इस्राइल ने दी एलन मस्क को धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
राष्ट्रीय

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

by The Radar
February 12, 2026
0

बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...

Read more
रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

February 11, 2026
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

February 11, 2026
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved