नई दिल्ली : राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान अफ्रीका के कांगो में शहीद हो गए। वह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अफ्रीका के कांगो (डीआर) में तैनात थे। इनमें से एक सांवलाराम विश्नोई (45) बाड़मेर के और दूसरे शीशराम सीकर के रहने वाले थे। वह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर थे। इसकी जानकारी बीएसएफ ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर दी। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने कांगो में मोनुस्को के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का एलान किया था।प्रदर्शन हिंसक हो गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। इसके अलावा कई स्थानीय लोग भी मारे गए हैं। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सीमा सुरक्षा बल के दो वीर भारतीय शांति सैनिकों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। वे मोनुस्को का हिस्सा थे। इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






