• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, January 19, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

15 साल बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे रेल का सफर

The Radar by The Radar
June 25, 2021
in राष्ट्रीय
15 साल बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे रेल का सफर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उत्तर प्रदेश में अपने जन्म स्थान कानपुर की यात्रा के लिए रेल से सफर करेंगे। इस दौरान वह अपने स्कूल के दिनों और समाजसेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों के साथ मुलाकात करेंगे।

15 साल बाद कोई राष्ट्रपति रेल से सफर करेगा। इससे पहले साल 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने रेल से सफर किया था। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वह भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कैडेट की पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए विशेष रेल से दिल्ली से देहरादून गए थे।

गौरतलब है कि उनसे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने रेल से यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस संदर्भ में राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद की अपने जन्मस्थान की यह पहली यात्रा होगी। हालांकि वह पहले भी यात्रा करना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका।

कोविंद 25 जून को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर विशेष रेल से कानपुर के लिए रवाना होंगे। बयान में कहा गया है कि रेल कानपुर देहात के झिंझक और रुरा दो जगह रुकेगी, जहां राष्ट्रपति स्कूल के दिनों और समाजसेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों से मुलाकात करेंगे। बयान के मुताबिक ये दोनों जगह कानपुर देहात में राष्ट्रपति के जन्मस्थान परौंख गांव के निकट हैं।

यहां 27 जून को उनके सम्मान में दो समारोहों का आयोजन किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि उसके बाद कोविंद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दो दिवसीय यात्रा के लिए 28 जून को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रेल से रवाना होंगे। 29 जून को वह विशेष उड़ान से नई दिल्ली लौटेंगे।

Previous Post

प्रधानमंत्री ने आपातकाल को लेकर ट्विटर पर की अपनी भावनाएं साझा

Next Post

आत्म निर्भर भारत : पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत अगले साल नौसेना के बेडे में होगा शामिल : राजनाथ सिंह

Next Post
17 को असम दौरे पर आएंगे राजनाथ सिंह

आत्म निर्भर भारत : पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत अगले साल नौसेना के बेडे में होगा शामिल : राजनाथ सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट

by The Radar
January 19, 2026
0

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...

Read more
एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज

एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज

January 19, 2026
कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, मौसम में हुआ बदलाव

कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

January 19, 2026
कीमतों में मामूली गिरावट, बाजार अपडेट

कीमतों में मामूली गिरावट, आम लोगों को मिली राहत

January 17, 2026
भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट

उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

January 17, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved