त्रिपुरा, अगरतला : त्रिपुरा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री मणिक साहा के नेतृत्व में मिया ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मिया ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा आने वाले दिनों में सीपीआईएम और कांग्रेस गायब हो जाएंगे। उन्हें ढूंढने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता होगी। कांग्रेस अनियंत्रित लोगों की पार्टी है। पार्टी खत्म हो रही है। जल्द ही कई और वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ देंगे। अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, मुख्य घटना तो अभी बाकी है। मिया ने आगे कहा कि त्रिपुरा की जनता ने कभी भी सीपीआईएम का समर्थन किया। कांग्रेस के कारण ही सीपीआईएम राज्य में आ पाई। इस वजह से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों की जान चली गई। हमने चुनाव के दौरान कई हिंसक घटनाएं देखीं। लेकिन भाजपा के राज में राजनीतिक हत्याएं रूक गईं। भाजपा ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर ध्यान दिया और महत्वपूर्ण सुधार किए। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विश्वास का पालन करती है। वह हर धर्मों के साथ समान व्यवहार करती है। बिलाल मिया की सदस्यता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेश सरमा, आदिवासी कल्याण मंत्री विकास देबबर्मा सहित अन्य नेता और पदाधिकारी शामिल हैं।
भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
मणिपुर, इंफाल : राज्य में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में अपने लगातार...
Read more