गुजरात, अहमदाबाद : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने दो दिवसीय दौरे यात्रा के तहत अहमदाबाद पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर चरखा चलाया। उनके साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार वह दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। बयान के अनुसार शाम को वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी। मुर्मू चार अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप मंच हरस्टार्ट का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more