यूपी, लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्तमान भाजपा सरकार पर राज्य को बदहाली पर पहुंचाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जनता त्रस्त और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। राज्य की सत्ता एक ऐसे मुखिया के हाथों में है जहा मंत्रियों की भी नहीं सुनी जाती।
जब मंत्रियों की गुहार भी अनसुनी कर दी जाती है तो भला जनता की आवाज को कैसे सुना जाएगा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि जनता उन्हें अविश्वास करने लगी है। अब वर्तमान सरकार घोटालों की कमाई पर जीवित है। उनका भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति खोखली साबित हो रही है।
लोगों को झूठा सपना दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार समझ चुकी है कि अगला चुनाव में उन का सूपड़ा साफ होने वाला है। सरकार की सभी जन कल्याण मुल्क योजनाओं में जमकर घपले किए जा रहे हैं। योजना के नाम पर लूटराज चल रहा है। घोटाला लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में किया जा रहा है।
अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत मिलने का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि वर्तमान सरकार में जनता जनार्दन को हाशिए पर रखकर कुर्सी की लड़ाई में फंसे हुए हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री पर उनका विश्वास नहीं रह गया है। पार्टी और सरकार की लड़ाई में जनता को मुहरे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में एक मुख्यमंत्री के रहते हुए यह सवाल उठ रहा है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
इससे ही अंदाजा लग जाता है कि राज्य की राजनीति में क्या चल रहा है। इससे बड़ा जनता से किया गया भद्दा मजाक और क्या होगा।