नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है। नवीन के दोस्तों का कहना है कि यह घटना तब हुई, जब वे ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे, ताकि वह पश्चिमी सीमा पर पहुंच सकें।
भारतीय छात्रों की ओर से दूतावास से मदद की गुहार लगाई गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर से भी छात्र की मौत की पुष्टि की गई है।अरिंदम ने ट्वीट कर कहा हम बेहद दुख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि एक भारतीय छात्र को खारकीव में आज सुबह गोलीबारी में अपनी जान गंवानी पड़ी है।
मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत पर विदेश मंत्रालय का रूस और यूक्रेन के राजदूत को समन। गौरतलब है कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने ट्वीट किया अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय ने कहा कि वह छात्र के परिवार के संपर्क में है। इसने कहा हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।