अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पोर्ट ब्लेयर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निकोबार द्वीप पहुंचे और सैनिकों के साथ बातचीत की। इससे पहले रक्षा मंत्री ने कल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में देश की एकमात्र एकीकृत सैन्य कमान की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने पोर्ट ब्लेयर में कमान के मुख्यालय की यात्रा के दौरान द्वीपसमूह के सामरिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास का भी जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि सशस्त्र बलों का साहस और समर्पण देश के लिए एक सुनहरा भविष्य तय करेगा। उन्होंने सैनिकों को आश्वस्त किया कि जिस तरह वे देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, उसी तरह सरकार भी उनके कल्याण के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी सशस्त्र सेना जल्द ही दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक होगी। यह हमारा दृष्टिकोण और साथ ही हमारा मिशन है। इससे पहले रक्षा मंत्री ने क्वाड-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की और 29 दिसंबर 1943 को नेताजी के ऐतिहासिक आगमन के स्थान संकल्प स्मारक का दौरा किया।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





