अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पोर्टब्लेयर : अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अंडमान में आज सुबह लगभग 3:40 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 77 किमी नीचे थी।हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।गौरतलब है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10 नवंबर को भी तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप के पोर्टब्लेयर से 253 किमी दक्षिण-पूर्व में 10 नवंबर की सुबह लगभग 2:29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले गत 2 और 3 सितंबर को भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता क्रमश: 4.9 और 4.4 मापी गई थी। एक दिन पहले ही 9 नवंबर की सुबह 1:58 बजे के करीब दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में 10 सेकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई, जिसका नेपाल रहा। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





