महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र के सियासी घमासान लगातार जारी है। शह और मात के इस खेल में दोनों तरफ से जोर आजमाइश चल रही है। का खेल जारी है। शिवसेना के वफादार कार्यकर्ता उद्धव ठाकरे के समर्थन में लगातार नारे लगा रहे हैं और एकनाथ शिंदे की बगावत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिंदे गुवाहाटी से मुंबई आए और समस्या के निदान के लिए कदम उठाएं। पहले उनके मुंबई आने और फिर बाद में न आने की खबरों से कार्यकर्ता बेहद नाराज दिख रहे हैं।
पार्टी समर्थकों ने नासिक में उनके तस्वीर वाले पोस्टर पर काली स्याही और अंडे फेंके, उनके खिलाफ नारे भी लगा। राज्य के नासिक में कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे के पोस्टर पर कालिख पोत दी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने कुर्ला, अहमदनगर और साकीनाका में बागी विधायकों के कार्यालयों पर हमला किया। कुर्ला में शिव सेना के बागी विधायक मंगेश कुंडालकर के कार्यालय पर कुछ लोगों ने हमला किया है। उन्होंने मेन गेट पर तोड़फोड़ की है और विधायक के पोस्टर, नेम प्लेट आदि तोड़ दिए। उधर साकीनाका इलाके में भी बागी विधायक दिलीप लांडे के पोस्टर फाड़े गए।