असम, गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माजुली के विधायक सर्वानंद के केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं माजुली जिला के अध्यक्ष राजीव लोचन पेगू ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उनके इस्तीफे से यह बात स्पष्ट हो गई है कि वह भाजपा में शामिल होंगे और पार्टी उन्हें उपचुनाव मैं अपना उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
पिछले दोनों चुनाव में ही सोनोवाल ने उन्हें पराजित कर जनप्रतिनिधि बने थे। इसके पहले भी मरियानी से विधायक रूपज्योति कुर्मी और गुवाहाटी महानगर जिला समिति की अध्यक्ष जूरी शर्मा ने भी हाथ का साथ छोड़ कर भगवा चोला परिधान किया। वैसे भी अगर देखा जाए तो प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी कई गुटों में बैठी हुई है।