केंद्र ने गौहाटी उच्च न्यायालय में आठ नए न्यायाधीशों की नियुक्तियों को अधिसूचित किया है। अधिवक्ता काखेतो सेमा और देवाशीष बरुआ, न्यायिक अधिकारी मालाश्री नंदी, मरली वानकुंग और अरुण देव चौधरी को गौहाटी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सौमित्र सैकिया, पार्थिवज्योति सैकिया और एस. हुकातो स्वू को भी अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। देश की न्याय मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के तहत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से, निम्नलिखित अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं।