नई दिल्ली : वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। घटनास्थल से चार शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायु सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक सीडीएस बिपिन रावत की ओर से ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना का एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे।
वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी व अन्य अधिकारियों समेत कुल 14 लोग सवार थे। हादसे से अभी तक तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।






