• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, February 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

पूर्वोत्तर बना एक अलग युग का गवाह मोदी

The Radar by The Radar
November 19, 2022
in राष्ट्रीय
पूर्वोत्तर बना एक अलग युग का गवाह मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

अरुणाचल प्रदेश, ईटानगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईटानगर में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है। इसके अलावा उन्होंने 600 मेगावाट का मेंग जलविद्युत स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया। कामेंग पनबिजली परियोजना को पश्चिम कामेंग जिले में 80 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में 8,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप जानते हैं कि हम एक कार्य संस्कृति लेकर आए हैं, जहां जिन परियोजनाओं का हमने शिलान्यास किया है, उनका उद्घाटन करते हैं। अटकाना, लटकाना, भटकाना का युग चला गया है। मोदी ने कहा कि मैं जब भी अरुणाचल आता हूं, एक नई उमंग, ऊर्जा और नया उत्साह लेकर जाता हूं। अरुणाचल के लोगों के चेहरे पर कभी भी उदासीनता और निराशा नहीं झलकती है, अनुशासन क्या होता है? ये यहां हर व्यक्ति और घर में नजर आता है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2019 में इस एयरपोर्ट का शिलान्यास हुआ था और ये सौभाग्य मुझे मिला था। हम ऐसा वर्क कल्चर लाए हैं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। अटकाना, लटकाना और भटकाना वह समय चला गया। कल्चर हो या एग्रीकल्चर, कॉमर्स हो या कनेक्टिविटी, पूर्वोत्तर को आखिरी नहीं, बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद पूर्वोत्तर एक अलग युग का गवाह बना। दशकों तक क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा। जब अटल जी की सरकार आई तो पहली बार इसे बदलने का प्रयास किया गया। यह पहली सरकार थी जिसने पूर्वोत्तर के विकास के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया। हमारी सरकार ने भी इन्हें आखिरी गांव, आखिरी छोर नहीं बल्कि देश का प्रथम गांव मानकर काम किया।

Previous Post

सद्भावना मिशन के तहत बांग्लादेश रवाना असम के विधायक

Next Post

चलते ऑटोरिक्शा में विस्फोट

Next Post
चलते ऑटोरिक्शा में विस्फोट

चलते ऑटोरिक्शा में विस्फोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राष्ट्रीय

सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले

by The Radar
February 13, 2026
0

राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...

Read more
राजस्थान में सर्दी की विदाई

राजस्थान में सर्दी की विदाई

February 12, 2026
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

February 12, 2026
रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

February 11, 2026
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

February 11, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved