• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, September 27, 2023
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

एशिया के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडाणी

The Radar by The Radar
October 1, 2021
in राष्ट्रीय
एशिया के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडाणी
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र, मुंबई : अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। पिछले एक साल में वे हर दिन 1,002 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस समय उनकी संपत्ति 5,05,900 करोड़ रुपए है। एक साल पहले उनकी संपत्ति 1,40,200 करोड़ रुपए थी। भारत की सबसे अमीर फैमिली में मुकेश अंबानी हैं।

वे पिछले एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी अंबानी की तुलना में अडाणी पिछले एक साल में रोजाना 6 गुना से ज्यादा पैसा कमाए थे। उनकी संपत्ति में 9 प्रतिशत की बढ़त हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है। वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति एक साल में करीबन 4 गुना बढ़ी है। 59 वर्ष के अडाणी इस वजह से एशिया के फिर से दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं।

इसी साल मई में भी वे एशिया में दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने थे। हालांकि उनकी कंपनियों में विदेशी निवेशकों की खबर से उनकी कंपनियों के शेयर्स में जून महीने मे जमकर गिरावट आई थी। इससे अडाणी की पर्सनल संपत्ति भी घट गई थी। पिछले कुछ समय से फिर से अडाणी के शेयर्स की कीमतें ऊपर जाने लगी हैं। अडाणी ने अब तक दूसरे नंबर पर रहे चीन के झोंग शनशान को पीछे छोड़ा है। यह पहली बार हुआ है जब अडाणी और दुबई में रहने वाले उनके भाई विनोद अडाणी दोनों वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में एक साथ टॉप 10 में आए हैं। उनके भाई एशिया में आठवें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। वे पहले 12 वें नंबर पर थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद अडाणी की संपत्ति 1,31,600 करोड़ रुपए है। एक साल में उनकी संपत्ति में 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शिव नाडार और उनकी परिवार की संपत्ति एक साल में 67 प्रतिशत बढ़ी है। उनकी संपत्ति 2,36,600 करोड़ रुपए है। उनकी रैंकिंग पिछले साल के ही रैंक के बराबर है। वे तीसरे नंबर पर हैं। एसपी हिंदूजा परिवार की संपत्ति 2.30 लाख करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति 53 प्रतिशत बढ़ी है। आर्सलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल पांचवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.74 लाख करोड़ रुपए है।

उनकी रोजाना की कमाई 312 करोड़ रुपए थी। रिपोर्ट के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला 1.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठें नंबर पर हैं। वे 80 साल के हैं। उनकी रोजाना की कमाई 190 करोड़ रुपए थी। उनकी संपत्ति में 74 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। डीमार्ट के राधाकृष्णा दमानी सातवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.54 लाख करोड़ रुपए है।
नौवें नंबर पर बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला हैं। उनकी संपत्ति 1.22 लाख करोड़ रुपए है। बिड़ला की रोजाना की कमाई 240 करोड़ रुपए एक साल में थी। एशिया के टॉप 10 अमीरों में से तीन लोग मुंबई में, दो लोग लंदन में रहते हैं। एक बिजनेसमैन अहमदाबाद में और एक दिल्ली में जबकि एक बिजनेसमैन पुणे में रहते हैं।

Previous Post

हाईवे जाम करना ठीक नहीं : सुप्रीम कोर्ट

Next Post

पहली खासी महिला रेबेका वनीसा सूचियांग बनी मुख्य सचिव

Next Post
पहली खासी महिला रेबेका वनीसा सूचियांग बनी मुख्य सचिव

पहली खासी महिला रेबेका वनीसा सूचियांग बनी मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री ने वितरित किये रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने वितरित किये रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र

by The Radar
September 26, 2023
0

नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी...

Read more
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित

September 25, 2023
राशन के दुकानों पर अगले महीने से मिलेगा सरसों और रिफाइंड तेल

राशन के दुकानों पर अगले महीने से मिलेगा सरसों और रिफाइंड तेल

September 25, 2023
राहुल पहुंचे रायपुर

राहुल पहुंचे रायपुर

September 25, 2023
बंग गौरव सम्मान से नवाजे गए डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

बंग गौरव सम्मान से नवाजे गए डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

September 24, 2023

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved